Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

न्यूजीलैंड उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री आज से करेंगे भारत का 3 दिवसीय दौरा

New Zealand Deputy Prime Minister and Foreign Minister will undertake a 3-day visit to India from today

नई दिल्ली (भारत). न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री भारत की 3 दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरे के अनुसार वह अहमदाबाद और नई दिल्ली में कार्यक्रम बना है, जिसमें वह भाग लेंगे।

न्यूजीलैंड उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री करेंगे भारत का दौरा

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के निमंत्रण पर 10 से 13 मार्च तक भारत के दौरे पर आएंगे। आधिकारिक यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय ने यह बताया है कि नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड में नई सरकार का गठन हुआ था, जिसके बाद उप प्रधानमंत्री पीटर पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। उनका अहमदाबाद और नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने फरवरी 2020 में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में भारत की यात्रा की थी।

Exit mobile version