
विदेश : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भारत वासियों को बधाइयां दी है। जितने भी भारतवासी न्यूजीलैंड में रह रहे हैं उन सबको और दुनिया भर में भी जितने भारतीय समुदाय रह रहे हैं उनको भी बधाइयां दी।
प्रधानमंत्री को दी बधाइयां
न्यूजीलैंड के साथ भारत की दोस्ती को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने बधाइयां दी और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के साथ दोस्ती अच्छी तरह से निभाने के लिए हाथ बढ़ाया है। इसलिए हम भी इसे बनाए रखेंगे।
राम मंदिर के लिए दी बधाइयां
मैक्कले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वह पहले नेता थे जिन्होंने उनके प्रधानमंत्री की नियुक्ति पर फोन करके सबसे पहले बधाई दी थी। हम भारत के साथ मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की उपलब्धि को सफल बनाने के लिए आप सभी को बधाइयां।
