Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

नाइजीरिया : बंदूकधारियों के हमले में 40 लोगों की मौत

Nigeria: 40 people killed in gunman attack

अफ्रीका : अफ़्रीकी देश के नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों के द्वारा हमला किया गया। इस हमले के दौरान 40 लोगों की मौत हो गई है। आरोपियों ने गांव में अंधाधुंध गोलीबारी की बरसात की। वहां के निवासियों के अनुसार, आरोपियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया है। कई लोगों का अपहरण भी कर लिया गया है। किसानों और चरवाहों के बीच अक्सर झड़प होती ही रहती है। यह घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य में घटित हुई है।

बंदूकधारियों के हमले में 40 लोगों की हुई मौत

निवासियों के अनुसार, यह बताया गया है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। बंदूक धारी दर्जनों की संख्या में आए थे। उन्होंने बाइक पर सवार होकर गांव में हमला किया। लोगों का अपहरण कर घर भी जला दिया। उन्होंने बरसात की तरह अंधाधुंध फायरिंग की है। बिना किसी दया भाव के उन्होंने 40 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है, जो कुछ लोग इस घटना के शिकार में बचे थे, उन्होंने बताया कि हमने किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाई है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक अपने परिवार को भी नहीं देखा है।

Exit mobile version