Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

उड़ीसा : 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत 9 हुए घायल

Odisha: Bus carrying 50 passengers overturned, 2 people died and 9 injured

नई दिल्ली (भारत). उड़ीसा के फूलबनी जिले में 28 और 29 मई की आधी रात का समय हो गया था। तब एक सवारी से भरी हुई बस जा रही थी। बस अचानक फट गई, जिसमें दो लोगों की मौत और नौ लोग घायल हो गए हैं।

50 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत 9 हुए घायल

हादसे में घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है। यह हादसा फूलबनी जिले के फिरंगिया में हुआ है। इस हादसे के बारे में एसडीएम चितरंजन महाता ने बताया है कि बस में कुल सवार 50 लोग थे। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। बस के पलटने का कारण संतुलन बिगड़ जाना था। कंधमाल के जिलाधिकारी और कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल के अनुसार यह बताया गया है कि मृत लोगों के परिजनों से संपर्क कर उनकी हर संभव मदद की जा रही है। घायलों के लिए प्रशासन हर संभव व्यवस्था कर रहा है।

Exit mobile version