Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान कैबिनेट गठन : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की 19 नामों की घोषणा

Pakistan cabinet formation: Prime Minister Shahabad Sharif announced 19 names

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के द्वारा कैबिनेट के लिए 19 नाम की सिफारिश की गई है। प्रधानमंत्री शाहबाद शरीफ ने राष्ट्रपति जरदारी को नामों की सिफारिश करते हुए एक पत्र लिखा है। अगर राष्ट्रपति जरदारी मंजूरी प्रदान कर देते हैं तो सोमवार या मंगलवार को ही कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद कैबिनेट की पहली बैठक भी की जाएगी।

नाम शामिल किया गया

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें नेशनल असेंबली के 12 सदस्य और तीन सीनेटर्स के नाम शामिल किए गए हैं। उन्होंने रविवार के दिन मैराथन बैठक भी आयोजित की, जिसमें कैबिनेट के लिए नामों पर फैसला किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें जिन नामों की सिफारिश की गई है, उनमें कई पुराने नाम भी शामिल किए गए हैं। पूर्व रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार, अहसन इकबाल, पूर्व कानून मंत्री आजम नजीर तरार और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक आदि का नाम शामिल किया गया है।

नाम शामिल हो सकते

इस नई कैबिनेट में पीपीपी शामिल नहीं होगी। इसलिए कैबिनेट में पीएमएलएन के साथ मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट नेता ही शामिल होंगे। कैबिनेट में इश्तेकाम ए पाकिस्तान पार्टी के प्रमुख अलीम खान और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता खालिद मकबूल सिद्दीकी भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही पंजाब के पूर्व सीएम मोहसिन रजा नकवी, जम जमाल खान, आमिर मुकाम, सरदार अवैस, अताल्लाह तरार, कैसर अहमद शेख, रियाज हुसैन पीरजादा और सालिक हुसैन का नाम शामिल हो सकते हैं। हबीब बैंक लिमिटेड के प्रमुख मोहम्मद औरंगजेब को पाकिस्तान का नया वित्तीय मंत्री बनाया जा सकता है यह चर्चा हो रही है। कैबिनेट में केवल एक ही महिला साजा फातिमा ख्वाजा का नाम दिया गया है, जिनको मिनिस्टर ऑफ स्टेट बनाया जाएगा।

Exit mobile version