Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान : पूर्व पीएम जुल्फिकार अली की मौत की सजा पलटी जाये

Pakistan: Death sentence of former PM Zulfikar Ali should be overturned.

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). बुधवार के दिन पाकिस्तान की संसद में एक प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। जिसमें पीपीपी के संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो को दी गई। मौत की सजा को पलटने की मांग प्रस्तावित की गई है। इस प्रस्ताव को ऐसे समय में पारित कर दिया गया है, जब कुछ दिन पहले शीश अदालत ने यह कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाई है। इस बहुचर्चित मामले की समीक्षा भी नहीं की गई थी।

पीपीपी की शाजिया मर्री ने नेशनल असेंबली में प्रस्ताव किया पेश

18 मार्च 1978 को पीपीपी के संस्थापकों में से एक अहमद रजा कसूरी की हत्या की सुनवाई लाहौर की उच्च न्यायालय में की गई, जिसमें जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा दी गई थी। पीपीपी की शाजिया मर्री ने नेशनल असेंबली में प्रस्ताव पेश किया है। बेगम नुसरत साहिब बेअंजीर भुट्टो और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उनके कार्यकर्ताओं के संघर्ष को भी याद किया गया है। जिन्होंने इस सच्चाई को स्थापित करने के लिए अपनी जान भी गवां दी थी। इस प्रस्ताव में 44 साल पहले के मामले में भुट्टों के साथ किए गए अन्याय को स्वीकार करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की प्रशंसा भी की गई है।

Exit mobile version