Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान : अब नहीं बनेंगे इमरान खान प्रधानमंत्री, जानिए क्यों?

Pakistan: Imran Khan will not become Prime Minister now, know why?

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पीटीआई बैरिस्टर अली सैफ ने शुक्रवार को यह बताया कि इमरान खान के निर्देशों के अनुसार हमने केंद्र और पंजाब में विपक्ष के रूप में बैठने का फैसला कर दिया है उन्होंने बताया कि जनता ने हम पर भरोसा दिखाया है अगर अच्छे से चुनाव मतगणना होती तो हम 180 सीटों के साथ केंद्र में पहुंच जाते।

अब नहीं बनेंगे इमरान खान प्रधानमंत्री

पाकिस्तान में सत्ता पक्ष के लिए खींचातानी जारी है, जिसके चलते पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने यह ऐलान किया है कि वह विपक्ष में बैठने के लिए तैयार है। मतदान के बाद इमरान यह दावा कर रहे थे कि उन्हें जनता ने बहुमत प्रदान किया है। उनके पास नेशनल असेंबली में बहुमत प्राप्त है, वहीं सरकार केंद्र में बनाएंगे। पीटीआई पार्टी ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री उम्मीदवार की में घोषणा कर दी थी। पीटीआई ने एक दिन पहले अयूब खान के पोते उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री और असलम इकबाल को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया था।

इमरान ने कहा अमेरिका करें मदद

पाकिस्तान में आम चुनाव हुए इसके बाद चुनाव के परिणाम की घोषणा की गई। उसके बाद से सत्ता के लिए खींचतान जारी है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को यह कहा कि वाशिंगटन उनकी मदद करें। खान के अनुसार चुनाव परिणाम में हुई देरी के कारण धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रूप से मतगणना नहीं की गई है। खान की पार्टी पीटीआई ने यह आरोप लगाया कि मतगणना निष्पक्ष रूप से नहीं हुई है और परिणाम में धांधली की गई है। इमरान खान ने अपनी सत्ता खोने से पहले एक रैली में अमेरिका पर या आरोप लगाया था कि अमेरिका उनकी सरकार को गिराना चाहती है, लेकिन वाशिंगटन ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था।

Exit mobile version