Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान : इमरान खान की PTI का एलान- विधानसभा का समानांतर सत्र बुलाया जाये

Pakistan: Imran Khan's PTI announces - parallel session of assembly should be called

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मरियम नवाज पहली मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। उनके सिर पर यह ताज कांटों से भरा ताज साबित हो सकता है। विपक्षीय पार्टी पीटीआई ने यह बताया है कि वह पंजाब प्रांत की विधानसभा का समानांतर सत्र बुलाएंगे। सरकार गठन के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनका यह सीधा मुकाबला साबित होगा।

इमरान खान की PTI का एलान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने मुख्यमंत्री, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव करने के लिए समानांतर पंजाब विधानसभा क्षेत्र बुलाने की योजना तैयार की है। पीटीआई यह दावा किया है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरियम नवाज चोरी किए गए जनादेश पर सदन में पहुंची हैं। पीटीआई ने यह दावा किया है कि उसके समानांतर सत्र में 250 सदस्य शामिल हो सकते हैं।

मरियम नवाज पंजाब की पहली महिला बनी मुख्यमंत्री

पीएमएलएन की मरियम नवाज ने इतिहास रच कर पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनको मुख्यमंत्री बनने के लिए 187 सीटों की जरूरत थी, लेकिन मरियम को 220 मत प्राप्त हुए। उन्होंने पीटीआई समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के राणा आफताब को हरा दिया है। राणा को काउंसिल कार्यवाही बहिष्कार करने के चलते कोई वोट प्राप्त नहीं हुआ था।

Exit mobile version