पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पाकिस्तान इंटरनेट मॉनिटरिंग नेट ब्लॉक ने यह दावा किया कि चुनावी धोखाधड़ी की रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों ने पाकिस्तान में 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म को बंद कर दिया था।
24 घंटे बंद रहा एक्स प्लेटफार्म
इंटरनेट मॉनिटरिंग नेट ब्लॉक ने यह दावा किया और जानकारी दी की चुनावी धोखाधड़ी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अधिकारियों ने पाकिस्तान में 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को बंद कर दिया था। पहली बार पाकिस्तान में यह इतने लंबे समय तक एक्स पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह थी वजह
पाकिस्तान में हाल ही में आम चुनाव हुआ था, जिसके नतीजे घोषित होने में देरी हुई। इसी वजह से पार्टियों ने नतीजे को धांधली करार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ वीडियो में घोटाले बाजी करते हुए देखा गया था। पीटीआई पार्टी चुनाव में धांधली करने का आरोप लगा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पूरे दिन प्रतिबंध लगा रहा।
एक वकालत मंच बोलो भी के निदेशक उसामा ने की पुष्टि
डिजिटल अधिकारों के लिए एक वकालत मंच बोलो भी के निदेशक उसामा खिलजी ने यह बताया कि चुनिंदा वीपीएन को छोड़कर कई अन्य लोग एक्स पर पहुंचने में असमर्थ थे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर उपयोगकर्ता शिकायत कर रहे हैं कि वह एक नहीं चला पा रहे हैं इंटरनेट भी धीमा है। उन्होंने यह बताया कि दूरसंचार प्राधिकरण या आईटी मंत्री दिन का काम इंटरनेट को लोगों तक आसानी से पहुंचाना है। उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

