Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान : आज होंगे राष्ट्रपति चुनाव, PPP पार्टी के वरिष्ठ नेता आसिफ अली का जीतना तय

Pakistan: Presidential elections will be held today, senior PPP party leader Asif Ali is certain to win.

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पाकिस्तान राष्ट्रपति चुनाव आज आयोजित होंगे। पाकिस्तान की पीपुल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता आसिफ अली जरदारी का जीतना तय बताया जा रहा है। यह आशा की जा रही है कि वह दूसरी बार राष्ट्रपति चुने लिए जाएंगे।

PPP पार्टी के वरिष्ठ नेता आसिफ अली का जीतना तय

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के पास सीनेट,नेशनल असेंबली,पंजाब असेंबली, सिंध असेंबली और बलूचिश्तान असेंबली में बहुमत प्राप्त हुआ है। विपक्ष को केवल खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभा में बहुमत प्राप्त हुआ है। अगर ऐसा होता है तो वह दूसरी बार इस पद पर आसीन हो जायेंगे। 2008 से लेकर 2013 तक राष्ट्रपति के पद पर रह चुके हैं। अब वह वर्तमान राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी का स्थान प्राप्त करेंगे। जिनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो चुका था।

Exit mobile version