Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान : भारत और पाक के रिश्ते लोकसभा चुनाव के बाद सुधरेंगे

Pakistan: Relations between India and Pakistan will improve after Lok Sabha elections.

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अली ने यह उम्मीद जताई है कि भारत में आम चुनाव होने वाले हैं। दोनों देशों के रिश्तों में इन आम चुनाव होने के बाद सुधार आ सकता है।

भारत और पाक के रिश्ते लोकसभा चुनाव के बाद सुधरेंगे

ख्वाजा आसिफ अली का यह बयान उस समय सामने आया है, जब भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर में यह बोला कि पाकिस्तान में आतंकवाद उद्योग का रूप ले चुका है, अब भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। सोमवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी संसद के बाहर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने बताया है कि भारत के साथ हमारे रिश्ते आम चुनाव होने के बाद सुधर सकते हैं।

2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बिगड़े

वर्ष 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बिगड़ गए थे, तब भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया था। जिस पर पाकिस्तान ने यह आपत्ति जताते हुए भारत से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था। तभी से ही दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट पैदा हो गई है। चीन को छोड़कर पाकिस्तान के सभी पड़ोसी देशों में संबंध अच्छे नहीं हैं।

Exit mobile version