Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान : चुनाव परिणाम पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की बनी नजर,कहा- शांन्ति व्यवस्था से करे काम

Pakistan: Secretary General of the United Nations keeps an eye on the election results, says - work through peace system

अमेरिका (न्यूयॉर्क). पाकिस्तान में आम चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं,पर तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। पीटीआई सहित कई पार्टियाँ चुनाव में धांधली करने का आरोप लगा रही हैं, जिसके चलते कानूनी लड़ाई भी शुरू हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियों गुटरेस ने भी अपनी नजर इन चुनावों के हालातों पर बना ली है। गुटरेस ने कहा कि पाकीस्तान ऑथरिटी और राजनेता हिंसा से दूर रहकर काम करे। तनाव बढाने से कोई भी हल नहीं निकलेगा,शानित व्यवस्था बनाए रहें।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शांति व्यवस्था के लिए की अपील

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की प्रवक्ता स्टेफनी दुजेरिया ने बताया कि मेरी नजर पाकिस्तान के चुनाव परिणाम के हालातों पर करीब से है। हम लगातार चुनाव हालतों की समीक्षा कर रहे हैं। महासचिव ने कहा कि सभी पक्षों को शांति व्यवस्था के साथ काम करना चाहिए। सभी को मानवाधिकार और कानून का पालन करना चाहिए। पाकिस्तान में बीते 8 फरवरी को आम चुनाव हुए हैं। चुनाव परिणामों में देरी की वजह से चुनाव प्रक्रिया में धांधली करने के आरोप लगाए गए हैं।

पीटीआई का चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप

पीटीआई ने चुनाव परिणामों में देरी की वजह से धांधली करने का आरोप लगाया है। पीटीआई को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। कुछ नेताओं ने अदालत में याचिका दायर कर चुनाव परिणामों की समीक्षा करने के लिए मांग की है। अब सभी पार्टियों के चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं,फिर भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश

पाक्स्तान आम चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हो पाया है। इसलिए गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है। नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टी के बिच गठबंधनसरकार बनाने की बातचीत चल रही है। जानकारी अनुसार दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल के लिए प्रधानमंत्री पद का कार्यभार मिल सकता है।

Exit mobile version