Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Palmistry : हाथों की इन 5 रेखाओं से आती अकूत दौलत, बढ़ती है सुख समृद्धि

Palmistry: Immense wealth comes from these 5 lines of hands, happiness and prosperity increases.

धर्म : हस्त रेखा शास्त्र सदियों से चला आ रहा भविष्य और भाग्य का अनुमान लगाने के लिए, एक लोकप्रिय तरीका बना रहा है। ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की रेखाओं के द्वारा, विभिन्न पहलू जैसे- कि व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, कैरियर और धन-दौलत के बारे में जानकारी मिलती है।

1. हथेली पर 2 सूर्य रेखा होना

इंसान की हथेली पर दो सूर्य रेखाओं का होना बेहद शुभ माना जाता है। यह अत्यधिक धन और समृद्धि का संकेत होता है। यदि आपकी हथेली पर सूर्य रेखा है, तो इसे अंगुष्ठिका रेखा या कनक रेखा भी कहते हैं। यह एक महत्वपूर्ण रेखा होती है। जो आपके धन, सफलता, प्रसिद्ध और सम्मान के बारे में जानकारी देती है।

2. जीवन रेखा और चंद्र पर्वत के मध्य तिल का होना

अगर आपकी जीवन रेखा और चंद्र पर्वत के बीच तिल होता है,तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। यह तिल सुख समृद्धि और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार, यह तिल किसी के हथेली पर यदि उपस्थित होता है, तो उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

3. हथेली पर V का निशान होना

यदि आपकी हथेली के मध्यमा और तर्जनी उंगली के बीच में V का निशान होता है या फिर V आकर की रेखाओं का होना पाया जाता है, तो यह सुख, समृद्धि और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्रों के अनुसार, यह बताया जाता है कि जिन लोगों में ऐसी रेखाएं पाई जाती हैं। उन्हें बहुत कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी प्राप्त हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस चिन्ह के होने से व्यक्ति बुद्धिमान, रचनात्मक और सफल होता है।

4. शुभ चिन्ह का होना

सामुद्रिक शास्त्रों के अनुसार यह जानकारी प्राप्त है कि यदि आपकी हथेली के बीच में बाड़, रथ, वक्र, कमल और ध्वज का यदि निशान होता है, तो वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। इन चिन्हों की उपस्थिति से धन, समृद्धि, सफलता और उच्च पद की प्राप्ति होती है।

5. सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत का उठा पाया जाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत का उठा हुआ पाया जाता है, तो यह सम्मान, प्रतिष्ठा और धन दौलत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों पर भी जीवन भर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Exit mobile version