Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

रेलवे की जनरल यात्री टिकट का अब UPI से होगा भुगतान, यूपी के 19 स्टेशनों में यह सुविधा शुरू

Passengers will now pay for general railway tickets through UPI, this facility started in 19 stations of UP.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अब रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के भुगतान करने के लिए यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यात्री ट्रेन के अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर पाएंगे। शुक्रवार के दिन यह सुविधा चारबाग, अयोध्या धाम, बनारस और प्रयागराज स्टेशन के टिकट काउंटर पर शुरू की गई है। अब काउंटर के स्थान पर ही क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान हो पाएगा।

यूपी के 19 स्टेशनों में यह सुविधा शुरू

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने यह बताया है कि यह सुविधा मंडल के कुल 19 स्टेशनों पर शुरू की जा रही है। वर्तमान में मंडल के 4 स्टेशनों पर या सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। शेष 15 स्टेशनों पर जल्द ही से शुरू करने की योजना सफल की जाएगी। अकबरपुर, अमेठी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, भदोही, जंघई, जौनपुर, जौनपुर सिटी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, निहालगढ़, उन्नाव, प्रयागराज, संगम, रायबरेली शाहगंज और सुल्तानपुर स्टेशन के लिए सुविधा शामिल की गई है।

Exit mobile version