Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन का रास्ता हुआ साफ, कांग्रेस लड़ेगी 17 सीटों पर चुनाव

Path cleared for alliance between Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav, Congress will contest elections on 17 seats

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अब असमंजस खत्म हो गया है यानी कि गठबंधन को लेकर अब सारा रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उसको सपा बस 1 श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी की सीट दे दे।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन का रास्ता हुआ साफ

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस हाई कमान के बीच बुधवार सुबह सीटों को लेकर एक बातचीत की गई है, जिसमें कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए सहमति जताई है। कांग्रेस चाहती है कि सपा उसको लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट प्रदान कर दे। जिसके लिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर में सीट को छोड़ने के लिए तैयार हो गई है। इस प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने बताया कि वह सोच विचार कर बृहस्पतिवार को अंतिम फैसला बताएगी।

सपा ने उतारे अब तक 31 प्रत्याशी

सपा ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी थी। सपा की पहली सूची 30 जनवरी को आई थी, जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई थी। 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की गई है। सपा ने अब तक कुल अप की 80 लोकसभा सीटों पर 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Exit mobile version