Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Paytm : पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस अगले महीने हो सकता है निरस्त, जानिए क्यों?

Paytm: License of Paytm Payments Bank may be canceled next month, know why?

नई दिल्ली (भारत). भारतीय पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस अगले महीने तक रद्द हो सकता है। सरकार इस पर योजना बनाकर काम रही है और इंतजार कर रही है। इसलिए उसने 29 फरवरी तक बैंक को चालू रखने का आदेश दे दिया है।

ग्राहकों के दस्तावेजों और नियमों का दुरुपयोग

जब तक चालू करने का आदेश दिया गया है, तब तक ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बचत खातों और वॉलेट का उपयोग कर पाएंगे। इसके बाद आरबीआई समीक्षा करेगा और जो भी निष्कर्ष होगा। उसी के आधार पर लाइसेंस निरस्त करने का फैसला लेगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों के दस्तावेजों और नियमों का दुरुपयोग किया है। उसने महत्वपूर्ण लेनदेन के खुलासों को भी नहीं बताया है।

Paytm: License of Paytm Payments Bank may be canceled next month, know why?
Exit mobile version