Pisces Horoscope: Entire Month of January has been good for Pisces, week is also going to be very good.
धर्म डेस्क, अयोध्या। मीन राशि के लिए जनवरी का पूरा महीना अच्छा बीता है, अब जनवरी का अंतिम सप्ताह भी काफी अच्छा जाने वाला है। मीन राशि पर राहू की दृष्टि पड़ रही है, जिससे बातचीत में निपुण बनाएगा, किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कई प्रकार की भ्रम और शंकाएँ भी पैदा करेगा। 24 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक बहुत शुभ रहेगा
मीन राशि पर जो शनि की साढ़ेसाती
मीन राशि पर जो शनि की साढ़ेसाती जो चल रहे है वो आपको पॉज़िटिव फल दे रहा है। जिससे पराक्रम में वृद्धि होगी। मंगल ग्रह भी आपको ऊंचे पदों पर पहुंचाने का रास्ता खोलेगा। गुरु की कृपा से धन बढ़ेगा। लेकिन पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं इसलिए घर में व्यवहार अच्छा रखें। क्रोध न करें। पति या पत्नी एक दूसरे पर विश्वास बनाएँ रखें, पारिवारिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री न होने दें।
मीन राशि वालों पर राहू केतू की दृष्टि से धन आएगा लेकिन मतभेद भी होंगे
मीन राशि वालों को खुद पर नियंत्रण रखना होगा। जिससे उनके आपसी रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री न होने पाए। क्योंकि पति पत्नी के बीच किसी प्रकार का शक भी हो सकता है इसलिए सावधान रहें किसी तीसरे की एंट्री न होने दें।
पंडित एवं ज्योतिषआचार्य विजय कुमार मिश्रा द्वारा उद्घोषित

