Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

PM Modi ने त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर की स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाईयां

PM Modi congratulated Tripura, Meghalaya, Manipur on their foundation day

नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके बीच वह तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों को राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई दिया। उन्होंने कहा कि राज्यों के लोगों का जीवन सदैव सुख और समृद्ध से बना रहे।

त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर राज्य की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

त्रिपुरा राज्य की स्थापना दिवस

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि त्रिपुरा राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर यहां के लोगों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी बस यही कामना है कि राज्य सुख और समृद्धि से भरा रहे। भविष्य में विकास की ओर आगे बढ़े।

मेघालय राज्य की स्थापना दिवस 

मेघालय राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेघालय राज्य के लोगों की अविश्वसनीय संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियां का खुशी के साथ जश्न के रूप में मनाने का समय है। मेघालय राज्य भविष्य में बड़ी-बड़ी ऊंचाइयों को छूएगा।

मणिपुर राज्य की स्थापना दिवस 

मणिपुर के लोगों को राज की स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मणिपुर राज्य ने भारत की प्रगति में एक बहुत बड़ा वह मजबूत योगदान दिया है। हमें राज्य की संस्कृति और परंपरा पर गर्व महसूस होता है। मैं मणिपुर राज्य के लिए सदैव विकास की प्रार्थना करता हूं।

PM Modi congratulated Tripura, Meghalaya, Manipur on their foundation day
Exit mobile version