नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कपड़ा क्षेत्र को पूरा सहयोग देने का वादा कर दिया है। इस बात पर भी जोर दिया है कि यह क्षेत्र 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत 2047 में अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कपड़ा क्षेत्र को विकसित बनाने का हर संभव किया वादा
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत टैक्स 2024 का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने यह बताया कि विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को और अधिक बढ़ावा देने के लिए सरकार बहुत ही विस्तृत और बड़े स्तर पर काम कर रही है। भारत-टेक्स देश में आयोजित सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक है। पीएम ने यह बताया कि हमने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले लिया है। विकसित भारत के 4 महत्वपूर्ण स्तंभ गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं। भारत का कपड़ा क्षेत्र विशेष रूप से इन सभी स्तंभों से जुड़ा हुआ है। इसलिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण बन गया है।
इस बात पर दिया जोर
उन्होंने बताया कि 2014 में भारत के कपड़ा बाजार का मूल्यांकन ₹7,00000 से भी कम रहा था। अब यह 12 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 10 साल धागा कपड़े और परिधान के उत्पादन में 25% की वृद्धि हुई है। सरकार का कपड़ा क्षेत्र में गुणवत्ता नियंत्रण पर पूरा ध्यान आया है। इस भारत टैक्स 2024 में 100 से अधिक देश शामिल हो जाएंगे। 3000 से अधिक विदेशी खरीदार और 40000 से अधिक व्यापारिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। ‘भारत टेक्स 2024’ में कपड़ा छात्र, बुनकर, कारीगर और कपड़ा श्रमिकों के अलावा नीति निर्माता और वैश्विक सीईओ और 3500 से अधिक प्रदर्शक इसमें शामिल होंगे।

