Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

PM मोदी आज 1 लाख युवाओं को बाटेंगे नियुक्ति पत्र, 47 स्थानों पर रोजगार मेला, कर्मयोगी भवन की रखेंगे आधारशिला

PM Modi will distribute appointment letters to 1 lakh youth today, employment fair at 47 places, will lay the foundation stone of Karmayogi Bhawan.

नई दिल्ली (भारत). आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती की एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। प्रधानमंत्री जी इसी अवसर पर वह नई दिल्ली में एकीकृत परिसर कर्मयोगी भवन के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएम मोदी आज 1 लाख युवाओं को बाटेंगे नियुक्ति पत्र

एकीकृत परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच किए गए सहयोग और तालमेल को बढ़ाने का काम करेगा। प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार के दिन 10:30 नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। यह रोजगार मेला देश भर के आज 47 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती हो रही हैं जिनका राज्य/केंद्र शासित प्रदेश इस पहल का समर्थन भी कर रहे हैं।

इन विभागों पर होगी भर्ती

जितने भी नए युवा इसके अंतर्गत नियुक्ति पत्रों को प्राप्त करेंगे, वह सभी विभिन्न मंत्रालयों विभागों जैसे- राजस्व विभाग गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, रक्षा मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जनजाति मामलों के मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय में भर्ती किए जाएंगे।

Exit mobile version