Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

PM मोदी आज 1000 नमो दीदियों को सौंपेंगे ड्रोन, द्वारका एक्सप्रेसवें का करेंगे लोकार्पण

PM Modi will hand over drones to 1000 Namo Didis today, will inaugurate Dwarka Expressway

नई दिल्ली (भारत). आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी के दौरान ही वह कृषि ड्रोन प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे। इसी के साथ ही वह प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के पोखरण में भारत शक्ति अभ्यास का भी प्रदर्शन देखेंगे।

1,000 नमो ड्रोन  लखपति दीदियों को समर्पित करेंगे

पीएमओ कार्यालय के अनुसार, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कार्यक्रम पूसा नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के 11 अलग-अलग स्थान से नमो ड्रोन दीदियाँ शामिल होंगी। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान 1,000 नमो ड्रोन को दीदियों को सौंपेंगे।

8000 करोड़ रुपए के बैंक लोन का करेंगे वितरण

प्रधानमंत्री इसी अवसर के दौरान ही प्रत्येक जिले में बैंकों की ओर से स्थापित किए जाने वाले बैंक लिंकेज शिविरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को रियायती ब्याज दर पर लगभग 8000 करोड़ रुपए के बैंक लोन का भी वितरण करने वाले हैं। लगभग 2000 करोड़ रुपए की एसएचजी को पंजीकरण सहायता भी प्राप्त करवाएंगे।

भारत शक्ति अभ्यास का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी पोखरण में स्थापित किए जाने वाले भारत शक्ति अभ्यास का प्रदर्शन देखेंगे। यह कार्यक्रम राजस्थान के पोखरण में दोपहर में त्रि- सेवा लाइव फायर और युद्ध अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का एक समन्वित प्रदर्शन आयोजित होगा। इसमें स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हल्के लड़ाकू विमान तेजस और लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर तथा उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर भी तैनात किए जाएंगे।

द्वारका एक्सप्रेसवें का करेंगे लोकार्पण

द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री मोदी आज ही लोकार्पण करेंगे इसके लिए प्रधानमंत्री के स्वागत की सभी प्रशासनिक तैयारियां गुरुग्राम (हरियाणा) में पूरी कर ली गई है। इस समारोह का आयोजन एक्सप्रेस में के सटे हुए सेक्टर 84 के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव, नायब सैनी, मंत्री मूलचंद शर्मा, मंत्री डॉ बनवारी लाल, मंत्री ओम प्रकाश यादव, सांसद अरविंद शर्मा और अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version