Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

PM मोदी आज असम में 11600 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, सार्वजनिक बैठक में लेंगे हिस्सा

PM Modi will inaugurate projects worth Rs 11600 crore in Assam today, will participate in a public meeting

असम (गुवाहाटी). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम के दौरे पर हैं। शनिवार के दिन मोदी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। आज वह 11:30 बजे खानापारा के वेटरनरी कॉलेज के मैदान में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। कई राज्य और केंद्रीय परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय असम की यात्रा पर शनिवार को गुवाहाटी पहुंच गए थे। गुलाबचंद कटारिया और सीएम हेमंत विश्व शर्मा ने पीएम मोदी की यात्रा का स्वागत और उनका सम्मान किया। आज पीएम मोदी के लिए गुवाहाटी में खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के स्वागत के लिए एक लाख मिट्टी के दीपक बनाकर जलाएंगे। पीएम राज्य कोर कमेटी से भी आज मुलाकात करेंगे। रविवार के दिन यानी कि आज मोदी 11600 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री शाम के लगभग 6:30 बजे उड़ीसा से गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। यहां पर उनका राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंत्री हेमंत विश्व शर्मा राज्य के मंत्रियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया था। इसके बाद कोइनाधोरा राज्य अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए थे। पीएम राज्य कोर कमेटी से भी आज मुलाकात कर पार्टी के मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे। रविवार के दिन यानी कि आज मोदी 11600 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 11:30 की सुबह मोदी खानापारा के वेटरनरी कॉलेज के मैदान में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं की असम में आधारशिला रखेंगे:-

PM Modi will inaugurate projects worth Rs 11600 crore in Assam today, will participate in a public meeting
Exit mobile version