
नई दिल्ली (भारत). आज अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने के बाद, जब वह वापस लौटे तो उन्होंने एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है।
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना करेंगे शुभारंभ
पीएम मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का शुभारंभ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत एक करोड़ घर के ऊपर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाए जाएंगे।
1 करोड़ लगेंगे सोलर पैनल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि प्रभु राम के आलोक से विश्व में आज ऊर्जा प्राप्त हुई है। सभी लोगों में उत्साह और नई चेतना है। आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर हुआ है। इसी शुभ अवसर पर मेरा यह संकल्प जागृत हुआ है कि भारत के घरों की छत पर उनका अपना सोलर सिस्टम विकसित हो। पीएम ने यह फैसला लिया कि एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
