Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

PM मोदी का आज से 2 दिनी UAE दौरा, स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

PM Modi's UAE visit for 2 days from today, will address 'Ahlan Modi' program at Sports City Stadium

नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री मोदी आज संयुक्त राज्य अरब अमीरात के दौरे पर जाएंगे। इसी दौरे के अनुसार, अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौर में दोनों देशों के बीच संबंधों और साझेदारी को लेकर मजबूत दृष्टिकोण बनाने पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी। उसके अलावा डिजिटल संरचना विकसित करने में और ऊर्जा संबंधी बालों पर भी दोनों देशों के साथ विस्तार से बातचीत होगी।

सिटी स्टेडियम में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

पीएम के दौरे से पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम आयोजन में खराब मौसम के अनुसार थोड़ी परेशानियां आए हैं, लेकिन फिर भी कोई भी तैयारी अधूरी नहीं है। सारी तैयारियां पूरी की जा रही है। आयोजकों ने पीएम मोदी की मौजूदगी वाले कार्यक्रम समारोह को अहलान मोदी टाइटल नाम दिया है। प्रधानमंत्री अबू धाबी में एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम भारत सिटी स्टेडियम में होगा, जिसका नाम होगा अहलान मोदी कार्यक्रम। संयुक्त अरब अमीरात में खराब मौसम के कारण लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं आई है। 2500 लोगों से अधिक में बारिश की परेशानियों से निपटने के लिए भाग लिया। स्टेडियम में 65000 से अधिक आवेदको की संख्या हो चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यूएई की यात्रा बहुत विशिष्ट

प्रधानमंत्री की यूएई की 2 दिवसीय यात्रा बहुत ही विशिष्ट है। वह संयुक्त अरब अमीरात के या सातवीं और पिछले 8 महीना की तीसरी यात्रा कर रहे हैं। पीएम यूएई के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। प्रधानमंत्री अबू धाबी में हिंदू मंदिर बीएपीएस का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री अल नह्यान के आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वह विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे। पीएम बुधवार को दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहमति

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने यह बताया कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा बंदरगाह, फिनटेक डिजिटल बुनियादी ढांचा, रेलवे और निवेश प्रवाह के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार मंथन किया जाएगा। दोनों देशों के बीच कई प्रमुख क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। विदेश सचिव ने यह बताया कि बंदरगाहों और समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच कुछ सहमति बन सकती है। दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और डिजिटल सहयोग को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

अबू धाबी स्टेडियम में 700 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के लगभग 3.5 मिलियन लोग रहते हैं। यह सबसे बड़ा समुदाय होने के साथ-साथ भारतीय पूरे देश की आबादी का लगभग 35% हिस्सा है। मोदी के आगमन के अनुसार अबू धाबी स्टेडियम में 700 से अधिक सांस्कृतिक कलाकार परफॉर्म करेंगे। भारतीय कलाओं की विविधता और दोनों देशों की समावेशित संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

दोनों देशों ने लिए कई द्विपक्षीय बड़े फैसले

फरवरी 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता हुआ।

जुलाई 2023 में एक स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली पर हस्ताक्षर हुआ।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार का फैसला लिया।

दोनों देशों ने एक दूसरे के शीर्ष व्यापारिक साझेदार, 2022-23 विदेशी निवेश के मामले में यूएई भारत के शीर्ष 4 निवेशकों में से एक रहा है।

Exit mobile version