Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

एकता कपूर की ‘लव सेक्स और धोखा-2’ का पोस्टर जारी, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Poster of Ekta Kapoor's 'Love Sex Aur Dhokha-2' released, film will be released on this day

मुंबई (महाराष्ट्र). एकता कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ के सीक्वल को रिलीज करने के लिए तैयारी में जुटी हुई हैं। दशकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने के लिए दिख रहा है।

फिल्म में सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों को बेहद सादगी से दिखाया

‘लव सेक्स और धोखा-2’ का मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर किया है। यह पोस्टर आधुनिक समाज की जटिलताओं पर आधारित है। मेकर्स ने पोस्टर को साझा करते हुए यह लिखा कि यह साल लीप ईयर का साल है, आप किसी भी नए फैसले पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। इस फिल्म में सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों को बेहद सादगी से दिखाया गया है।

‘लव सेक्स और धोखा-2’ का पोस्टर जारी

‘लव सेक्स और धोखा-2’ के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर बहुत ही तहलका मचा दिया है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के बहुत ही बोल्ड पोस्टर को दर्शकों के साथ साझा किया है। फिल्म में निमृत कौर अहलूवालिया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। एकता कपूर ने उनको बिग बॉस के घर से अपनी इस फिल्म के लिए चुना था।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

इंटरनेट के इस समय में प्यार की तलाश और जिंदगी के मायने को फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा-2’ में दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म का निर्माण बालाजी मौसम पिक्चर्स और बालाजी टेली फिल्म तथा कल्ट मूवीज के एक डिवीजन ने किया है। इस फिल्म का निर्देशन दिवाकर बनर्जी ने किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर की यह बहु-चर्चित फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version