Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

प्रयागराज : कृष्ण-कूप की पूजा करने के लिए मांग अर्जी की गई दाखिल

Prayagraj: Demand petition filed for worshiping Krishna-Kup

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश). इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई है, जिसमें यह मांग की गई है कि मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की सीढ़ियों के पास बनी हुई कृष्णा-कूप की नियमित पूजा होनी चाहिए। होली के बासौदा पर इसकी विशेष पूजा की जाती है। यहां पर बच्चों का मुंडन सहित आदि धार्मिक कार्य किए जाते हैं। यहाँ पर पूजा कई जमाने से चली आ रही है, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से इसमें अनावश्यक आपत्तियां की जा रही हैं। इसे रोंकने का प्रयास किया जा रहा है।

13 मार्च को हो सकती है सुनवाई

यह अर्जी महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल की गई है। यह इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे हैं, 18 सिविल वादों में संख्या 13 के वादी है। उन्होंने 1968 में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघ और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच हुए समझौते को चुनौती दी है। यह मामला न्याय मूर्ति मयंक जैन की पीठ के अंतर्गत लंबित है। इस संबंध अगली सुनवाई 13 मार्च को होना है, उसी दिन कृष्ण-कूप की पूजा की मांग वाली अर्जी पर भी सुनवाई हो सकती है।

Exit mobile version