Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राष्ट्रपति : महाराष्ट्र के 12 लोगों को पद्म पुरस्कार और 132 को पद्म,भूषण,पद्मश्री मिलेगा

President: 12 people from Maharashtra will get Padma Award, and 132 will get Padma, Bhushan, Padmashree.

मुंबई (महाराष्ट्र). गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से पहले 12 और महाराष्ट्र के नाम की पद्म पुरस्कार देने के लिए घोषणा कर दी गई है। इन नाम में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नायक जाने-माने संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और मशहूर फिल्मकार राजदत भी शामिल किए गए हैं।

महाराष्ट्र की 12 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

इन 12 हस्तियों को महाराष्ट्र से चयन कर पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। कुंदन व्यास पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र से, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल कला के क्षेत्र से, राजदत्त कला के क्षेत्र से, रामनाइक सार्वजनिक मामले के क्षेत्र से, अश्विन मेहता चिकित्सा के क्षेत्र से, होर्मसुजी एन कामा पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र से शामिल हैं।

इनको मिलेंगे पद्म पुरस्कार

राज्य के इन दिग्गजों को भी पद्म श्री दिया जाएगा। जिनमें उदय वीर. देशपांडे खेल के क्षेत्र से, मनोहर डोले चिकित्सा के क्षेत्र से, जहीर काजी साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से, चंद्रशेखर मेश्राम शिक्षा के क्षेत्र से कल्पना मोर प्रिया व्यापार और उद्योग के क्षेत्र से, शंकर बाबा पुंडीलकरवा पापलकर सामाजिक कार्य के क्षेत्र से शामिल हैं।

132 दिए जाएंगे पुरस्कार

राष्ट्रपति ने 132 पुरस्कारों की घोषणा की है जिसमें पांच पद्म पुरस्कार 17 पदम भूषण पुरस्कार और 110 पदम श्री पुरस्कार शामिल किए गए हैं।

सिक्किम बांस टोपी कारीगर को पद्मश्री पुरस्कार

ऐतिहासिक घटनाओं और पारिवारिक मूल्यों की कहानियों को दर्शाती हुई यह बांस की टोपियां बनाने का काम सिक्किम के कारीगर जॉर्डन लेपचा को पद्मश्री पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जाएगा। मांगन जिले के लोअर लिंगदोंग निवासी शिल्पकार लेपचा इस समय 50 साल के हैं, जो 25 सालों से जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को बनाए हुए हैं। लेपचा ने बताया कि उनकी यह बस की टोपियां महत्वपूर्ण समारोहों और औपचारिक कार्यक्रमों में टोपिया बनाकर पहनी जाती हैं। यह लेपचा जनजाति की पहचान के रूप में है।

President: 12 people from Maharashtra will get Padma Award, and 132 will get Padma, Bhushan, Padmashree.
Exit mobile version