Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

प्रधानमंत्री मोदी का काशी में आज होगा बड़ा रोड शो, 28Km तक होगी पुष्पवर्षा, स्वागत के लिए बनाए गए 16 प्वाइंट

Prime Minister Modi will have a big road show in Kashi today, flowers will be showered up to 28 km, 16 points made for welcome.

वाराणसी (उत्तर प्रदेश). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी में सबसे बड़ा रोड शो होगा। लगातार 3 बार वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बने हैं। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। प्रधानमंत्री अपनी कार की रूफटाप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का काशी में आज होगा बड़ा रोड शो

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपा ने सड़क मार्ग पर 16 प्वाइंट बनाए हैं। एक पखवाड़े में ही दूसरी बार प्रधानमंत्री वाराणसी आ रहे हैं। 22 फरवरी को भी हुआ कैसे सड़क मार्ग से होकर एयरपोर्ट से बरेका गए थे, तब भी मोदी ने कार के अंदर से ही लोगों को हाथ हिलाकर ही अभिवादन किया था। 9 मार्च के रात में लगभग हुआ 9:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे, जिसके दौरान कई जगहों पर कार से बाहर से ही लोगों का अभिवादन करेंगे।

बड़ी संख्या में लोग करेंगे पीएम का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। कई स्थानों पर मित्रों के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल से 9 मार्च की रात को काशी पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह ब्लू हेलीपैड से आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version