संयुक्त अरब अमीरात (आबू धाबी). अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर बनाया गया है, जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस मंदिर को राजस्थानी गुलाबी बलुवा पत्थरों से लाकर बनाया गया है। प्रधानमंत्री दो दिनों के लिए यूएई दौरे पर गए हैं। यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनिया भर के लोगों को आकर्षित कर रहा है।
मंदिर की ऊंचाई 108 फुट
यह मंदिर 27 एकड़ में बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 108 फुट रखी गई है। यह मंदिर वास्तु शिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मंदिर के दोनों किनारो पर गंगा और यमुना नदी का पवित्र जल बहते हुए आपको देखने को मिलेगा। यह जल भारत से कंटेनर में भरकर यहां पर लाया गया है। इस मंदिर को 40,000 क्यूबिक फीट संगमरमर से, 1,80,000 क्यूबिक फीट बलुआ पत्थर तथा 18,00,000 ईंटों से सजाकर बनवाया गया है। इस मंदिर में 300 सेंसर लगाए गए हैं।
प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित
यह मंदिर यूएई की राजधानी अबू धाबी में बनाया गया है। यह जिस जगह पर बनाया गया है, उस जगह का नाम है अल वाकबा। का या पहले हिंदू मंदिर 2023 में बनकर तैयार हो गया था। इसको बनाने के लिए करीब ढाई दशक पहले 1997 में बीएपीएस संस्था के तत्कालीन प्रमुख स्वामी महाराज ने की थी। पीएम मोदी बुधवार यानी कि आज दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में सम्मानित अथिति के रूप में संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री इनसे करेंगे मुलाकात
भारत और यूएई दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए विचार मंथन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और वहां के राष्ट्रपति से दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे।

