Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: तीन प्रमुख मंदिरों में दर्शन के बाद जाएंगे रामेश्वरम, 8 भाषाओं की रामायण में हिस्सा

PM Modi Tamilnadu visit darshan to rameshwaram temple

File Photo of Rameshwaram Rout: PM Modi Tamilnadu visit darshan to rameshwaram temple

नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा आज से शुरू हो रहा है। इसी दौरान वह मंदिरों के दर्शन पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री जिन मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे उनमें से धनुष कोटी में स्थित को दंड रामास्वामी मंदिर और तिरुचिरापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर और अरुल्मिगु रामानाथस्वामी मंदिर शामिल है।

प्रधानमंत्री 2:00 बजे पहुंचेंगे रामेश्वरम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर के लगभग 2:00 बजे रामेश्वरम पहुंच जाएंगे। वहां अरुल्मिगु रामनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। वह मंदिरों में आयोजित हो रही रामायण पारायण आदि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। और उन कार्यक्रम में अलग-अलग प्रकार की आठ पारंपरिक मंडलीय जैसे की संस्कृत, अवधि ,कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया, बंगाली, मैथिली और गुजराती राम कथाओं का पाठ होगा। मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री शामिल होंगे और भक्ति गीत गाए जाएंगे।

विभीषण से मिले थे भगवान राम

प्रधानमंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोदी धनुष कोड़ी के कोदंड रामास्वामी मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद या मंदिर को दंड रामास्वामी को समर्पित कर देंगे। कोदंड का मतलब धनुर्धारी राम है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर विभीषण पहली बार भगवान श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। यहीं पर भगवान श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक भी किया था। धनुषकोडी के पास ही मोदी अरिचल मुनाई भी करने वाले हैं कहा जाता है कि अरिचल मुनाई पर रामसेतु का निर्माण हुआ था।

Exit mobile version