Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

प्रियंका चोपड़ा ने नई फिल्म ‘द ब्लफ’ पर दिया बड़ा अपडेट, यहां होगी रिलीज

Priyanka Chopra gives big update on new film 'The Bluff' in India, it will be released here

मुंबई (महाराष्ट्र). अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई फिल्म लाने के लिए नया अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ आने वाले दिनों में दर्शकों के बीच आएगी।

प्रियंका चोपड़ा ने नई फिल्म ‘द ब्लफ’ पर दिया बड़ा अपडेट

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। उहोने अपनी एक और नई फिल्म हॉलीवुड की घोषणा की है। प्रियंका ने अधिकारिक तौर पर अपनी नई मनोरंजक फिल्म ‘द ब्लफ’ की घोषणा की है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेता कॉल अर्बन के साथ अभिनय करते दिखेंगी। पोस्ट साझा कर उन्होंने यह जानकारी दी है।

यहां होगी रिलीज

प्रियंका की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। ‘द ब्लफ’ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स करेंगे। इस फिल्म की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियन पर आधारित है। यह एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म की कहानी परिवार की रक्षा करने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म निर्माता शूटिंग करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण एजीबीओ के एंथोनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और माइकल डिस्को द्वारा किया जाएगा।

Exit mobile version