Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन,आज PM आवास का घेराव

Protest by party workers due to arrest of CM Kejriwal, siege of PM residence today

नई दिल्ली (भारत). मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते बृहस्पतिवार के दिन प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको कथित शराब घोटाले के मामले में हिरासत में लिया गया है। इसके चलते आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आई है।

आज पीएम आवास का घेराव

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में आम आदमी पार्टी ने और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने इस बार होली ना मानने के लिए घोषणा कर दिया है। जगह-जगह पर पुतले बनाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जलाए हैं। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते पीएम आवास को गिरने की तैयारी कर ली है। आज मंगलवार के दिन पीएम आवास के घेराव की योजना बनाई गई है।

सीएम के रिहाई के बाद मनाएंगे होली

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज नया बताया है कि अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन तथा मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी परिवार के सदस्य हैं। इन्होंने होली नहीं मानने का फैसला किया है। अब हम अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद ही होली मनाएंगे।

31 मार्च को विशाल रैली

आदर्श आचार संहिता के दौरान एक वर्तमान सीएम और एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को अरेस्ट कर लिया गया है। यह पूरी दुनिया को हैरान कर देने वाला है। इसलिए सभी पक्षी दलों ने या फैसला किया है कि हम सभी मिलकर 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करेंगे।

Exit mobile version