Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : आज मुंबई में होगा समापन, ये नेता रैली में होंगे शामिल

Quit India Nyaya Yatra will enter Mumbai today, will conclude tomorrow

मुंबई (महाराष्ट्र). कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन रविवार को हो रहा है। इसलिए यह यात्रा समापन होने से पहले आज मुंबई पहुंच जाएगी। महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख ने यह बताया है कि कार्यक्रम का समापन एक विशाल रैली के साथ होने वाला है। इस रैली में इंडी गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। सभी नेता राहुल गांधी का स्वागत सम्मान करेंगे, क्योंकि वह देश के लिए लड़ रहे हैं। राहुल ने जो भी त्याग किया है, वह सभी जानते हैं। राहुल गांधी ने देश के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था की लड़ाई लड़ी है। इंडी गठबंधन के नेताओं को और पूरे देश की जनता को भी राहुल गांधी से बहुत उम्मीद है।

राहुल की यात्रा का यहां होगा समापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। इस रैली में आम आदमी पार्टी के नेता और इंडी गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा शनिवार की दोपहर मुंबई में दाखिल कर जाएगी। इसके बाद दादर में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्प का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मारक स्थल चैत्य भूमि का भी दौरा होगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर शामिल होंगे यह नेता

राहुल गांधी की न्याय यात्रा की समाप्ति पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

यहां से यहां तक पहुंची यात्रा

राहुल गांधी की भारत छोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू की गई थी। यह यात्रा 15 राज्यों सहित, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों सहित 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंच रही है। राहुल गांधी लगभग 67,00 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने इस यात्रा को बस और पैदल दोनों तरीकों से सफल की है। राहुल गांधी की यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अब महाराष्ट्र में पहुंच रही है।

Exit mobile version