Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

रायबरेली : चुनाव लड़ने के लिए प्रियंका गांधी को लेकर मांग, लगाए गए पोस्टर

Rae Bareli: Demand for Priyanka Gandhi to contest elections, posters put up

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के लिए रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग बढ़ रही है। जिले में फिर से पोस्टर लगा दिए गए हैं। नेता और कार्यकर्ता लोग प्रियंका गांधी को ही रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए बात आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद से यह रायबरेली की सीट खाली हुई है।

पोस्टरों पर यह लिखा

यहां पर 5 दिन पहले पोस्टर लगाए गए थे। मंगलवार की रात फिर पोस्टर लगा दिए गए हैं। इन पोस्टरों पर यह लिखा है कि रायबरेली से चुनाव लड़े और विकास कार्य को आगे बढ़ाएं। जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि पोस्टर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ऋषभ राघवेंद्र वाजपेई की तरफ से लगाया गया। पहले जो पोस्टर लगाए गए थे, इन्होंने ही लगाया था।

Exit mobile version