लखनऊ (उत्तर प्रदेश). रायबरेली जिले में रिक्त आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 350 पदों पर भर्तियाँ की जाएँगी। इन पदों की भर्ती के लिए 3 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
आंगनवाड़ी में 350 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने यह बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय पर आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया सीधे तौर पर शुरू की गई है। शहर में केवल एक पद ही भरा जाना है, ग्रामीण क्षेत्रों में रही लालगंज, दीन शाह गौरा परियोजना में पांच पांच, हरचंदपुर व बछरावां में 43-43, शिवगढ़ में 8, सतांव व अमावा में 10-10, महाराजगंज में 40, खीरों में 15, ऊंचाहार में 21, जगतपुर में 4, रोहनिया व छतोह में 9-9, सरेनी में 35 सलोन में 46, डलमऊ में 34, डीह में 7, पदों पर भर्तियाँ की जाएगी।

