Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राजस्थान लोकसभा रिजल्ट 2024 : भाजपा ने 6 तो कांग्रेस ने जीती 3 सीटें, अंतिम दौर जारी

Rajasthan Lok Sabha Result 2024: BJP won 6 and Congress won 3 seats, final round is going on

जयपुर (राजस्थान). भाजपा और कांग्रेस में बड़ा और कड़ा मुकाबला नजर दिख रहा है। राजस्थान में भाजपा 14 सीटों पर बढ़त बनाकर चल रही है, तो कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। अपनी-अपनी बढ़त वाली 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इसी तरह से कांग्रेस ने 8 सीटों में से तीन पर जीत दर्ज कर ली है। यह लगभग अंतिम दौर की गणना चल रही है। तीन अन्य सीटों में से एक-एक सीट पर सीपीआई, आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी बढ़ते हुए चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी इन सीटों पर जीते

1. अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी जीते।

2. जयपुर शहर से भाजपा के प्रत्याशी मंजू शर्मा जीती।

3. उदयपुर से भाजपा के प्रत्याशी मन्नालाल रावत जीते।

4. पाली से भाजपा के प्रत्याशी पीपी चौधरी जीते।

5. जालौर की लोकसभा सीट से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हारे भाजपा के यहां पर लुंबाराम ने जीता।

6. झालावाड़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह चुनाव जीते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी इन सीटों पर जीते

1. धौलपुर करौली लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भजन लाल जाटव जीते।

2. दौसा की लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा जीते।

3. भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संजना जाटव जीती।

Exit mobile version