Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राज्यसभा चुनाव 2024 : सपा पूर्व विधायक बोले- राजनीति में लगते रहते हैं आरोप, बसपा विधायक ने इस पार्टी को किया वोट

Rajya Sabha Elections 2024: SP MLA said - Allegations keep being made in politics, BSP MLA voted for this party

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). राज्यसभा चुनाव में यूपी के अंदर सीटों के लिए मतदान जारी है। भाजपा के 8 और सपा के 3 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला बना हुआ है। भाजपा ने 8वें और सपा ने तीसरी सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई है।

सपा विधायक बोले- राजनीति में लगते रहते हैं आरोप

सपा के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा प्रत्याशी के वोट देने वाले सपा विधायक मनोज पांडेय ने खरीद परोक्त के आरोपी को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें जनता ने वोट किया है हम उन्हीं के लिए काम करते हैं। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के आरोपी को उन्होंने नकार दिया है। उन्होंने बताया कि राजनीति के क्षेत्र में आरोप लगते रहते हैं।

बसपा विधायक ने इस पार्टी को किया वोट

यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमाशंकर पांडेय ने मंगलवार को यूपी में आयोजित हो रहें राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट कर दिया है। मतदान के बाद उन्होंने यह बताया कि विपक्ष के लोगों ने मुझे वोट मांगा ही नहीं। इसलिए मैं भाजपा प्रत्याशी को वोट कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने मुझसे समर्थन मांगा था। राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक 395 विधायक वोट कर चुके हैं।

Exit mobile version