Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राज्यसभा चुनाव 2024 : सुभासपा विधायकों ने NDA प्रत्याशी को समर्थन देने का किया ऐलान

Rajya Sabha elections 2024: Subhasp MLAs announced support to NDA candidate

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत किया। सुभासपा के सभी विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए बात की सहमत जताई है। इसी मौके पर सुभाष सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी उपस्थित रहे।

सुभासपा विधायकों ने NDA प्रत्याशी को समर्थन देने का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 8 प्रत्याशियों का मैदान में उतार दिया है, जिनमें से 7 का निर्वाचन होना तय हो चुका है और 8वें उम्मीदवार के लिए मतदान किया जाएगा। सुभासपा के विधायकों ने इसमें समर्थन देने की सहमत जताई है।

सपा ने अपने 3 प्रत्याशियों को उतारा

सपा ने अपने 3 प्रत्याशियों को उतारा है, जिनमें 2 की जीत निश्चित है। एक प्रत्याशी के लिए समर्थन जताने का काम किया जा रहा है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान होने के साथ ही सपा को कांग्रेस के भी दो विधायकों का समर्थन मिलना निश्चित हो गया है। सपा विधायक पलवी पटेल ने वोट न देने का ऐलान कर दिया है।

Exit mobile version