Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राज्यसभा चुनाव 2024 : भाजपा-सपा के बीच होगा मुकाबला, पार्टियाँ कर रहीं उम्मीदवारों को जिताने की पूरी कोशिश

Rajya Sabha Elections 2024: There will be a contest between BJP and SP, parties are trying their best to make the candidates win.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी में 27 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं। भाजपा की यह कोशिश है कि वह अपने 8वें प्रत्याशी को जीतता हुआ देखें। क्योंकि सपा अपने तीसरे प्रत्याशी को जीताने के लिए पूरे प्रयास से काम कर रही है।

भाजपा-सपा के बीच होगा मुकाबला

राज्यसभा की 10 सीटों पर हो रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया के नामांकन पत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपने नाम वापस नहीं लिया है। भाजपा और सपा के बीच 27 फरवरी को मुकाबला होगा। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, साधना सिंह, संगीता बलवंत बिंद और संजय सेठ उम्मीदवार बनाए गए हैं। सपा पार्टी की ओर से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और आलोक रंजन चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा अपने 8वें और सपा अपने तीसरे उम्मीदवार को जीतने के लिए कड़े संघर्ष कर रही हैं। भाजपा के पास 8 सीटों के लिए एनडीए गठबंधन और संभावित सहयोगी विधायकों सहित लगभग 288 मत प्राप्त हैं। पार्टी को 296 मतों की आवश्यकता है।

गठबंधन टूटने से सपा को लग जाएगा झटका

सपा और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन अगर नहीं होता है तो राज्यसभा चुनाव में सपा को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। सपा के पास 108 विधायक हैं। सपा को 3 सीटें जीतने के लिए 111 मतों की आवश्यकता है। सपा विधायक इरफान सोलंकी और रमाकांत यादव अभी जेल में बंद हैं। जेल में बंद इन दोनों विधायकों को अगर मतदान करने की मंजूरी नहीं मिलती है तो सपा के पास मात्र 106 वोट ही बचेंगी। यदि सपा को कांग्रेस के 2 विधायकों का वोट नहीं मिलता है तो तीसरी सीट लटक सकती है।

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य प्रत्याशियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि प्राप्त करने के लिए भाजपा की यात्रा अविराम जारी ही है।

Exit mobile version