Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राज्यसभा चुनाव 2024 : यूपी की 10 सीटों पर आज मतदान, पार्टियों ने लगाई ताकत

Rajya Sabha Elections 2024: Voting today on 10 seats of UP, parties put in strength

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). द्वि-वार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के 10 सीटों पर आज मतदान मंगलवार को होगा भाजपा के 8 और सपा के 3 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जारी होगा भाजपा ने 8वें और सपा ने तीसरे प्रत्याशी को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

यूपी की 10 सीटों पर आज मतदान

राज्यसभा चुनाव सुबह 9:00 से बजे तक विधान भवन के तिलक हाल में आयोजित होगा मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदान करने के लिए मतदाता सचिवालय के गेट नंबर 7 से प्रवेश करेंगे। विधान भवन के कक्ष नंबर 80 से मतदाता पर्ची प्राप्त कर मतदान करने के लिए तिलक हाल पहुंचेंगे। तिलक हाल में मत पत्र पर निर्वाचन आयोग के विशेष पेन से मतदान होंगे।

मतदान होने के बाद 5 बजे मतगणना

राज्यसभा चुनाव के मतदान होने के बाद 5 बजे मतगणना शुरू की जाएगी। भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, संजय सेठ, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद प्रत्याशी हैं। सपा पार्टी की ओर से जया बच्चन, रामजी लाल, सुमन और आलोक रंजन मैदान में हैं।

दल एक-दुसरे की सेंधमारी करने की कोशिश में लगे

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पास एनडीए के घटक दलों के साथ समर्थित दलों की कुल 287 सीटों की विधायकों का वोट है। पार्टी को वर्तमान स्थिति में 8 सीटें जीतने के लिए 296 मतों की आवश्यकता है। ऐसे में पार्टी को 9 अतिरिक्त मत चाहिए। वहीं सपा को 3 सीटें जीतने के लिए 111 मतों की आवश्यकता है। सपा के पास कांग्रेस के 2 विधायकों सहित कुल 108 वोट ही हैं। ऐसे में सपा को तीसरी सीट जीतने के लिए 3 अतिरिक्त वोट चाहिए। सूत्रों के अनुसार, दोनों ही दल एक दूसरे में सेंधमारी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। मंगलवार की शाम के बाद पता चलेगा कि कौन कितना कहां पर आता है।

Exit mobile version