Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राज्यसभा चुनाव 2024 : यूपी-हिमाचल-कर्नाटक की 15 सीटों पर आज होगा मतदान

Rajya Sabha Elections 2024: Voting will be held today on 15 seats of UP-Himachal-Karnataka

नई दिल्ली (भारत). चुनाव आयोग के अनुसार 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी थी। 12 राज्यों में भाजपा के 20 उम्मीदवार सहित 41 निर्विरोध चुन ले गए हैं। उत्तर प्रदेश के 10 सीटों और कर्नाटक की 4 सीटों तथा हिमाचल प्रदेश की 1 सीट पर आज मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। इस होने वाले राज्यसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को ही देर शाम को घोषित कर दिए जाएंगे।

हर उम्मीदवार को जीत के लिए 37 वोट की जरुरत

यूपी की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा से नवीन जैन, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, साधना सिंह, संगीता बलवंत, सुधांशु त्रिवेदी और संजय सेठ है। सपा की तरफ से जया बच्चन, आलोक रंजन और राम जी सुमन मैदान में उतरे हैं। 403 सदस्य विधानसभा में 397 विधायक की वोट डाल सकेंगे। 4 सीटें खाली हैं। हर उम्मीदवार को जीत के लिए 37 वोट चाहिए।

भाजपा के 7 और सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत पक्की

भाजपा के पास 285 विधायक और सपा के पास 108 विधायक हैं। भाजपा के साथ और सपा के 2 उम्मीदवार की जीत पक्की हो गई है। भाजपा को अपने 8वें उम्मीदवार की जीत के लिए 8 और वोट की जरूरत है। सपा विधायक इरफान सोलंकी और सुभाषित की विधायक अब्बास अंसारी जेल में बंद होने के कारण वोट नहीं डाल पाएंगे। इसलिए चुनाव का सहारा दामोदर अब सुभाष का पार्टी और राजा भैया के साथ रालोद पर टिक गया है। राजा भैया और जयंत चौधरी साफ कर चुके हैं कि वह भाजपा का समर्थन करने जा रहे हैं। इसलिए सपा के तीसरे उम्मीदवार की जीत मुश्किल में दिखाई दे रही है।

Exit mobile version