Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राज्य सभा चुनाव : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, सबसे अधिक प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से उतारे

Rajya Sabha elections: BJP released the list of candidates, fielded maximum candidates from Uttar Pradesh.

नई दिल्ली (भारत). राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुल सूची में 14 नाम शामिल है, जिसमें उत्तर प्रदेश से अधिक हैं।

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

लोकसभा चुनाव होने से पहले संसद के उच्च सदन यानी कि राज्यसभा की खाली सीटों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत का दांव लगाएंगे। छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

कुल उम्मीदवारों की सूची 14

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दी है। राज्यसभा चुनाव में उतरेंगे। कुल उम्मीदवारों की सूची 14 है। छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। हरियाणा के राज्यसभा सीट से सुभाष बराला, कर्नाटक के सीट से नारायणा कृष्णाशा भाडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, पश्चिम बंगाल से श्रमिक भट्टाचार्य को मौका दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से शामिल हैं उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने 5 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवारों को उतारा है।

Exit mobile version