Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राम दर्शन : यूपी के सभी विधायक और मंत्री 11 फरवरी को जाएंगे अयोध्या

Ram Darshan: All UP MLAs and ministers will go to Ayodhya on February 11

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). 11 फरवरी को यूपी के सभी विधायक और मंत्री अयोध्या के दर्शन करने के लिए जाएंगे। विधायक लोग बस से जाएंगे, जिसकी जानकारी यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सदस्य महाना ने दी है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी बस से ही जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए सपा सहित अन्य विपक्षी दलों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। विधायक लोग अपनी पत्नियों को भी साथ ले जा सकते हैं।

सभी विधायक और मंत्री 11 फरवरी को जायेंगे अयोध्या

एनडीए में शामिल हुए भाजपा, सुभाषपा, निषाद पार्टी और अपना दल के विधायक 11 फरवरी को अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। विधानसभा के अध्यक्ष में अयोध्या जाकर दर्शन करने का कार्यक्रम को जब बताया तो सपा विधायक इकबाल महमूद ने भी अयोध्या में मस्जिद की जमीन पर राम मंदिर बनने की जगह को देखने का अनुरोध किया है। तब अध्यक्ष ने यह जवाब दिया कि पहले मस्जिद बन जाने दीजिए उसके बाद वहां की कमेटी के अनुरोधानुसार विचार करेंगे।

अखिलेश यादव 11 फरवरी को जाएंगे यह स्पष्ट नहीं

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से नेताओं ने पहले इनकार कर दिया था। राज्य यूनिट के नेताओं ने अयोध्या जाकर सरयू में स्नान किया और रामलाल के दर्शन किए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अयोध्या जाने की बात कही थी लेकिन क्या वह अब 11 फरवरी को जाएंगे यह स्पष्ट नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से लाखों श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

लाखों की संख्या में भक्त हर रोज हर रहे

5 फरवरी को योगी सरकार द्वारा पेश किये गए बजट में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि यह बजट भगवान राम को समर्पित है। प्राण-प्रतिष्ठा में विशेष लोगों को आने की अनुमति दी गई थी और बाकी लोगों से या अपील की गई थी कि आप लोग बाद में आना। अब लाखों की संख्या में भक्त हर रोज हर रहे हैं, जिसके चलते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है

Exit mobile version