Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राम दर्शन : यूपी के सभी विधयक 11 फरवरी को जायेंगे अयोध्या, 10 सुपर लग्जरी प्रीमियम बसों को किया गया तैयार

Ram Darshan: All UP MLAs will go to Ayodhya on February 11, 10 super luxury premium buses have been prepared.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). योगी सरकार के सभी विधायक रोडवेज बसों में सवार होकर 11 फरवरी को अयोध्या में राम दर्शन के लिए जाएंगे। परिवहन निगम की 10 लग्जरी बसों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है।

10 सुपर लग्जरी प्रीमियम बसों को किया गया तैयार

यूपी की योगी सरकार सभी विधानसभा के सदस्यों को भगवान राम के दर्शन कराने के लिए तैयार कर रही है। वह 11 फरवरी को परिवहन निगम की ओर से तैयार की जा रहीं हैं। 10 सुपर लग्जरी प्रीमियम बसों में सभी विधानसभा के सदस्यों को बिठाकर रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएँगी। यह सभी बसें विधान भवन के गेट नंबर 1 और 3 के सामने सुबह के समय 8:15 बजे उपस्थित रहेंगी।

बसों में होगी सुविधा उपलब्ध

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह बताया कि यह सारी बसें उपलब्ध हो गई हैं इन बसों को अच्छी तरह से सजाया जायेगा। राम धुन भी इनमें बजेगा। चालक और परिचालक दोनों नेम प्लेट के साथ अपनी ड्रेस में आएंगे। इन बसों की साफ सफाई अच्छी तरह से होगी। इन बसों में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होगी जो एक यात्री के लिए आवश्यक होती हैं।

Exit mobile version