राम दर्शन : व्यवस्था बदलने से होने लगे अच्छे दर्शन, अयोध्या रोडवेज बसों का रूका संचालन, मौजूद रहें वरिष्ठ अधिकारी
रामलला के दर्शन के लिए भक्त जनों की लंबी कतारे लगी हुई हैं। बदलकर सुरक्षा-व्यवस्था नई बनाई गई है।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में भीड़ मंदिर परिसर में आ गई, जिसकी वजह से व्यवस्था फैल गई। अधिकारियों ने ऐसा देखते हुए नया कदम उठाने को सोंचा। नई व्यवस्था बनाई, जिसमें मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन करने की योजना बनाई गई है। सीएम योगी ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की है। बुधवार को सारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाकर शुरू की गई है। अब हजारों लोगों के दर्शन के करने के बाद पूरी व्यवस्था अच्छे से बिना धक्के-मुक्के से चल रही है।
अधिकारी उपस्थित रहें
प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज तीसरे दिन राम मंदिर में राम लाल के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई है। इसमें बहुत उत्साह और सद्भावना है। सुबह की आरती के बाद से राम दर्शन लगातार जारी हैं। इसी मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद डिग्री कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहें।
अयोध्या बसों को रोंका गया
श्रद्धालुओं की भर्ती भीड़ को देखते हुए अयोध्या आने वाली सभी बच्चों को रोंक दिया गया है। यह इसलिए किया गया है ताकि भक्तों की भीड़ कम हो सके और सुचारू रूप से राम दर्शन की प्रक्रिया चलती रहे। अयोध्या में पहले से ही काफी संख्या में भीड़ जमा है। इसलिए जो भी रोडवेज जहां पर है वहीं रोक दी गई है। अयोध्या में राम दर्शन के लिए 590 रोडवेज बसों का संचालन किया गया है। यातायात सामान रहा और दर्शकों की संख्या में थोड़ा कमी आएगी वैसे ही यह सब शुरू कर दिया जाएगा।

