Top NewsUttar Pradesh

राम दर्शन : अयोध्या में भावुक हुए विधायक, बोले- मोदी-योगी को इतिहास याद रखेगा

आज योगी सरकार के सभी विधायक और मंत्री अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार के दिन यानी कि आज योगी सरकार के सभी विधायक और मंत्री अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। परिवहन निगम की 10 लग्जरी बसों में सवार होकर सभी विधायकों ने अयोध्या में आज हाजिरी लगा दी है। सभी ने अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम के दर्शन किया। सत्ता पक्ष के साथ विपक्षी दलों का भी मन पूरी तरह से राम धुन में मग्न दिखाई दिया।

विधायकों ने अयोध्या में आज हाजिरी लगाई

अयोध्या दर्शन करने के लिए बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ-साथ विधायक दलों में आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए। बसों के अंदर रामधुन भी लगाई गई, फूलों से सजाया गया। खाने-पीने की सारी व्यवस्थाएं की गई। मंत्रियों और विधायकों को यादगार बनाने के लिए एक बैग दिया जा रहा है, जिसमें एक डायरी, एक कैलेंडर और पेन इत्यादि रखा गया है।

यह समय बनेगा ऐतिहासिक और यादगार

बीजेपी और घटक दलों के विधायकों ने यह बताया कि 500 वर्षों बाद यह बड़ा ही पुण्य का कार्य संपन्न हो पाया है। हम सभी ने इसका सपना देखा था और आज यह सपना पूरा हो रहा है। योगी ने एक सपना बनाया था, जिसमें कि वह सभी विधायक दलों को एक साथ प्रभु श्री राम के दर्शन कराएँ जाएंगे। वह आज सफल हो गया है यह समय ऐतिहासिक और कभी ना भूलने वाला क्षण है।

एक समय था कि यहां पर बना था चबूतरा बोले- महाना

आज सभी लोगों को प्रभु राम का दर्शन और आशीर्वाद मिल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि एक समय था कि जब यहां पर केवल ढांचा खड़ा था, एक समय था कि यहां पर चबूतरा बना हुआ था। आज एक समय है कि भव्य मंदिर के दर्शन हो रहे हैं। मैं बहुत ही भाव-विभोर गया हूं, मेरा मन प्रभु राम के चरणों में समर्पित है।

पीएम मोदी और सीएम योगी को इतिहास रखेगा याद

विधायकों ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी को इतिहास हमेशा याद रखेगा। एक विधायक ने यह बताया कि दर्शन करने का इतना उत्साह था कि रात भर नींद भी नहीं आई। सपा अध्यक्ष और उनके विधायकों ने नहीं आने पर आलोचना की। सभी विधायक अयोध्या रवाना होने से लेकर पहुंचने तक की व्यवस्था से बहुत ही खुश हुए। उन्होंने कहा कि आज दर्शन करने का समय बहुत ही पुण्य है। विधानसभा अध्यक्ष का बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने आभार जताया कहा कि उनकी ही वजह से आज सभी विधायक दलों को यह अवसर मिल पाया है। सारी की गई व्यवस्था बहुत ही अद्भुत हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं लेकिन हमारी पार्टी सेकुलर है। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं।

निषाद राज बोले आज का दिन बहुत बड़ा

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा आज बहुत बड़ा दिन है। आज सभी विधानसभा के सदस्य दल एक साथ बैठे हुए हैं, जिस तरह से विधानसभा में सभी दल एक साथ बैठते हैं। उन्होंने बताया कि प्रभु राम के साथ निषाद राज का बहुत भावुक संबंध था। यह मेरा सौभाग्य है कि कितने वर्षों के बाद प्रभु राम के दर्शन करने का समय मिल रहा है।

Ram Darshan: MLA became emotional in Ayodhya, said – History will remember Modi-Yogi
Back to top button