Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राम मंदिर : महज 10 दिनों में रिकॉर्ड 12 करोड़ का दान मिला

Ram Mandir: Record donation of Rs 12 crore received in just 10 days

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आ रहे हैं। इसी के साथ वह दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। दान की प्रक्रिया ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरह से हो रही है। 23 जनवरी से जब से राम मंदिर के कपट भक्तों के दर्शन के लिए खुल गए हैं, तब से लगातार भीड़ जारी है। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 8000 मेहमान सम्मिलित हुए थे। 22 जनवरी को ही 3.17 करोड़ दान प्राप्त हो गया था।

सीएम योगी के साथ एनडीए विधायक 11 फरवरी को आएंगे अयोध्या

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के विधायक 11 फरवरी को रामलाल के दर्शन करने के लिए अयोध्या आएंगे। अध्यक्ष सतीश महाना और समर्थक दलों की विधायक उनके साथ उपस्थित रहेंगे। 1 फरवरी को सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ दर्शन करने की घोषणा की थी।

राम मंदिर में बसंत पंचमी का होगा पहला उत्सव

नवनिर्मित राम मंदिर की उत्सव वार्षिक तालिका भी तैयार हो चुकी है। 14 फरवरी को नए राम मंदिर में बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सरस्वती पूजा की जाएगी। संस्कृत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूरे वर्ष भर में राम मंदिर में 12 प्रमुख उत्सव और पर्व मनायें जाएंगे।

Ram Mandir: Record donation of Rs 12 crore received in just 10 days
Exit mobile version