Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

राममंदिर : योगी सरकार पहुंची अयोध्या, CM के साथ मंत्री और विधायकों ने रामलला के किए दर्शन

Ram Mandir: Yogi government reached Ayodhya, ministers and MLAs along with CM had darshan of Ram Lalla.

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). यूपी सरकार का पूरा योगी कैबिनेट रविवार आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच गया है। सभी ने प्रभु राम के दर्शन किए। यह पहला मौका मिला है, जब पूरा योगी कैबिनेट राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा है।

यूपी योगी कैबिनेट अयोध्या राम दर्शन के लिए पहुंचा

योगी सरकार ने रामलला के दरबार में आज रविवार के दिन हाजिरी लगा दी है। पूरा यूपी का योगी कैबिनेट पहुंच गया है। प्रदेश के मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामलला के दर्शन किए। सभी बहुत ही खुश और उत्साहित नजर आए। यूपी का योगी कैबिनेट राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से 10 बसों में बैठकर प्रवेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे ,वहां से वह राम जन्मभूमि के लिए आए।

यूपी कैबिनेट का अयोध्या पहुंचने पर किया गया स्वागत

अयोध्या पहुंचने पर यूपी कैबिनेट का जोरदार से स्वागत किया गया। वहां के स्थानीय लोगों ने बसों पर फूलों की बरसात करते हुए राम नाम के नारे लगाए। बुलडोजर पर लोग बैठकर राम नाम के नारे लगाते हुए आए और फूलों की बरसात की। लखनऊ विधानसभा के सामने से योग कैबिनेट के मंत्री और विधायक लग्जरी बसों में बैठकर अयोध्या के लिए रवाना हुये थे। बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए राजा भैया और आराधना मिश्रा आज सभी ने बस में बैठकर अयोध्या पहुंचे। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या 1 से अयोध्या पहुंचे हैं।

हनुमानगढ़ी का दर्शन भीड़ के चलते हुआ रद्द

यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचें। उन्होंने बताया कि दोनों सदनों के सम्मानित सदस्य, विधान परिषद के सभापति, विधानसभा अध्यक्ष 10 बसों से अयोध्या पहुंचें। यह सभी रमा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और राम जन्मभूमि परिसर में ही उनके भोजन की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने यह बताया कि हनुमानगढ़ी में भारी भीड़ होने के कारण दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

बसों को फूलों से सजाया

अयोध्या जाने वाली बसों पर राम के ध्वज और स्टीकर लगाए गए हैं। इन बसों का भौतिक निरीक्षण अफसरों ने किया है। परिवहन निगम की ओर से इन 10 लग्जरी पवन हंस बसों को अयोध्या जाने के लिए तैयार किया गया है। विधानसभा के सामने से रविवार की सुबह 8:30 बजे विधायकों ने बस में चढ़कर अयोध्या जाने के लिए रवाना किया था। बेसन के अच्छे से साफ सफाई की गई थी। बसों को गुलाब और गेंदे के फूलों के साथ ही देश के फूलों से भी सजाया गया था। सीटों पर खुशबू फैलाने के लिए फूलों की मलाई लगाई गई थी। बसों में रामधुन की भी व्यवस्था की गई थी। इन बसों में एक यात्री के लिए जो भी सुविधा उपलब्ध होती हैं उन सभी को उपलब्ध कराया गया था।

Ram Mandir: Yogi government reached Ayodhya, ministers and MLAs along with CM had darshan of Ram Lalla.
Exit mobile version