Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

रामोजी फिल्म सिटी एक बड़ी हस्ती, जानिए ये शूट की गई यहां फिल्में

Ramoji Film City is a big name, know these films were shot here

मुंबई (महाराष्ट्र). रामोजी राव फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव के देहांत होने के बाद से फिल्मी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा धक्का लग गया था। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी यह हस्ती थे। उन्होंने 1996 में रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण करवाया था। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक यहां प्रत्येक सालों में 200 फिल्मों की शूटिंग हो जाती है।

रामोजी फिल्म सिटी एक बड़ी हस्ती

ये कुछ फिल्में जो यहां पर सूट की गई हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं। यश, श्रीनिधि शेट्टी, गरुड़ राम, अनंतनाग अभिनीत फिल्म केजीएफ की शूटिंग इसी फिल्म सिटी में हुई थी। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। इसमें रॉकी नाम के एक रोल की कहानी दिखाई गई थी, जो ताकत और पैसे की तलाश में हमेशा रहता है।

ये फिल्में यहां पर की गई शूट

“बाहुबली”

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म “बाहुबली” भी रामोजी फिल्म सिटी में ही शूट की गई थी। इसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया सहित कई कलाकारों के द्वारा काम किया गया था।

“सालार”

प्रशांत नील की फिल्म “सालार” भी इसी जगह पर शूट की गई थी। इस फिल्म में दो दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने काम किया।

“आरआरआर”

2022 में बनकर आई एसएस राजामौली की फिल्म “आरआरआर” की शूटिंग भी इसी फिल्म सिटी में की गई थी। इसमें एक क्रांतिकारी और एक ब्रिटिश सेना के अधिकारी की कहानी को दिखाया गया है। ये कभी पहले दोस्त हुआ करते थे। इसके बाद एक ही मकसद के लिए साथ आ जाते हैं।

Exit mobile version