Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Republic Day : भारत-फ्रांस के बीच हुई रक्षा, औद्योगिक साझेदारी पर सहमति, फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- शुक्रिया

Republic Day: India-France agreed on defence, industrial partnership, French President said- thank you

नई दिल्ली (भारत). देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ पर परेड दिवस किया गया,जिसमें दुनिया ने भारत के शौर्यता को देखा। विभिन्न राज्यों के साथ-साथ मंत्रालय की झांकियों ने देश की समृद्धि का परिचय कराया। इस बार का गणतंत्र दिवस बहुत ही विशेष रहा है। सबसे ज्यादा महिलाओं के बैंड ने परेड की शुरुआत कर महिला शौर्यता का प्रदर्शन दिखाया।

भारत और फ्रांस के बीच हुई औद्योगिक साझेदारी

भारत और फ्रांस ने मिलकर एक औद्योगिक साझेदारी रोड मैप पर सहमत बनाई है, जिसमें हार्डवेयर एवं प्लेटफार्म का सह विकास व सह उत्पादन रास्ता खुलेगा। अंतरिक्ष, जमीनी, युद्ध, शाइबर जगत और कृत्रिम मेधा सहित कई क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी को बढ़ाने का योगदान मिलेगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो के बीच बातचीत की गई। बात करने के बाद सहमति के आधार पर यह कहा गया कि टाटा और एयरबस हेलीकॉप्टर ने महत्वपूर्ण स्वदेशी पुर्जो के साथ H125 हेलीकॉप्टर के उत्पादन के लिए साझेदारी की जाएगी।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा शुक्रिया- भारत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए। पहले दिन वह जयपुर में रहें, उसके बाद दूसरे दिन दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भारत की गणतंत्र दिवस परेड को देखा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर खुशी बताते हुए कहा कि यह फ्रांस के लिए बहुत ही सम्मान की बात है इसलिए शुक्रिया भारत।

Republic Day: India-France agreed on defence, industrial partnership, French President said- thank you
Exit mobile version